Skip to content

Antarim Sarkar 1946 Important Questions PYQ’s

  • by

अंतरिम सरकार 1946 (Antarim Sarkar 1946)

  • 1 अगस्त, 1946 को भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड वेवेल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू को अंतरिम सरकार के गठन के लिए बुलाया
  • 24 अगस्त, 1946 को भारत की पहली अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा हुई।
  • 2 सितंबर, 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआअंतरिम सरकार का अस्तित्व 15 अगस्त सन् 1947 तक था
  • वर्ष 1946 की अंतरिम सरकार का मंत्रिमंडल कॉन्ग्रेस के कुल 12 सदस्य मंत्री थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ० राजेंद्र प्रसाद, आसफ अली, सी० राजगोपालाचारी, शरत चंद्र बोस, डॉ० जॉन मथाई, सरदार बलदेव सिंह, सर सफात अहमद खान, जगजीवन राम, सैयद अली जहीर और सी० एच० भाभा।
  • प्रारंभ में मुस्लिम लीग इस अंतरिम सरकार में शामिल नहीं हुई। वायसराय लॉर्ड वेवेल के कहने पर 26 अक्टूबर, 1946 को मुस्लिम लीग अंतरिम सरकार में शामिल हुई तथा इसके 5 सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह मिली।
  • मुस्लिम लीग के सदस्य लियाकत अली को वित्त मंत्री बनाया गया।
  • अंतरिम सरकार में सम्मिलित सदस्य वायसराय की कार्यकारिणी परिषद के सदस्य थे। इस कार्यकारिणी परिषद के अध्यक्ष भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन थे और उपाध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।
  • अंतरिम सरकार के संबंध में डॉ० भीमराव अंबेडकर ने कहा था ” यह एक देश की सरकार है जिसे दो राष्ट्र चला रहे हैं “

अंतरिम सरकार 1946 का मंत्रिमंडल

क्रम सं०अंतरिम सरकार के मंत्री संबंधित विभाग
1जवाहरलाल नेहरू विदेश मामले एवं राष्ट्रमंडल संबंध
2सरदार वल्लभभाई पटेलगृह सूचना एवं प्रसारण मंत्री
3डॉ० राजेंद्र प्रसादखाद्यान्न एवं कृषि मंत्री
4डॉ० जॉन मथाईउद्योग एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
5सरदार बलदेव सिंहरक्षा विभाग
6आसफ अली रेल एवं परिवहन विभाग
7योगेंद्र नाथ मण्डल विधि मंत्री
8गजनफर अली खान स्वास्थ्य मंत्री
9लियाकत अली वित्त मंत्री
10जगजीवन राम श्रम मंत्रालय
11आई० आई० चुंद्रीगरवाणिज्य
12सी० एच० भाभासंसदीय कार्य, खान तथा शक्ति मंत्रालय
13अब्दुल रब निस्तारसंचार
14सी० राजगोपालाचारीशिक्षा

Antarim Sarkar 1946

अंतरिम सरकार 1946 के महत्वपूर्ण प्रश्न ( Antarim Sarkar 1946 Important Questions – PYQ’s)


Q.1: पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ था – [UKPSC 2010]
[A] जुलाई 1946 में
[B] अगस्त 1946 में
[C] सितंबर 1946 में
[D] अक्टूबर 1946 में

[C] सितंबर 1946 में


Q.2: 1946 में गठित अंतरिम कैबिनेट की अध्यक्षता किसने की ? [UPSC 2003]
[A] राजेंद्र प्रसाद
[B] जवाहरलाल नेहरू
[C] सरदार वल्लभभाई पटेल
[D] सी० राजगोपालाचारी


[B] जवाहरलाल नेहरू


Q.3: निम्नलिखित में से कौन अगस्त 1946 ई० में गठित प्रथम अंतरिम राष्ट्रीय सरकार का सदस्य नहीं था? [UP RO/ARO 2014]
[A] सी० राजगोपालाचारी
[B] डॉ० राजेंद्र प्रसाद
[C] डॉ० एस राधाकृष्णन
[D] जगजीवन राम


[C] डॉ० एस राधाकृष्णन


Q.4: 1946 में बनी अंतरिम सरकार में डॉ राजेंद्र प्रसाद के पास कौन सा विभाग था? [UPSC 2006]
[A] रक्षा
[B] विदेश मामले तथा राष्ट्रमंडल संबंध
[C] खाद्य तथा कृषि
[D] कोई भी नहीं


[C] खाद्य तथा कृषि


Q.5: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. अंतरिम सरकार 1946 में रेल मंत्रालय का कार्य आसिफ अली देखते थे।
2. ‘ प्राचीन स्मारक संरक्षण कानून’ जब लॉर्ड कर्जन गवर्नर जनरल थे , पारित हुआ था।
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता सी ० आर ० दास ने की थी।
4. रौलेट एक्ट के विरोध में स्वामी श्रद्धानंद ने लगान न देने का आंदोलन चलाने का सुझाव दिया था।
इन कथनों में से :
[A] केवल 1 और 2 सही हैं।
[B] केवल 2 और 3 सही हैं ।
[C] केवल 1, 2 और 4 सही है ।
[D] केवल 1, 2 और 3 सही हैं।


[C] केवल 1, 2 और 4 सही है ।


Q.6: निम्नलिखित में से कौन अंतरिम सरकार का सदस्य नहीं था? [UPPCS 2004]
[A] जवाहरलाल नेहरू
[B] बलदेव सिंह
[C] अली जहीर
[D] भीमराव अंबेडकर

[D] भीमराव अंबेडकर


Q.7: 1946 के चुनाव के पश्चात मुस्लिम लीग ने किस प्रांत में अपनी सरकार बनाई?
[A] बंगाल
[B] उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत
[C] पंजाब
[D] बिहार

[A] बंगाल


Q.8: अंतरिम सरकार 1946 में रेल मंत्रालय का कार्य कौन देखता था ?
[A] बलदेव सिंह
[B] आई० आई० चुंद्रीगर
[C] आसफ अली
[D] अब्दुल रब निस्तार

[C] आसफ अली


Q.9: निम्नलिखित में से कौन 2 सितंबर, 1946 को गठित अंतरिम सरकार में मंत्री नहीं थे ? [UP RO/ARO M 2013]
[A] जवाहरलाल नेहरू
[B] लियाकत अली खान
[C] अब्दुल कलाम आजाद
[D] डॉ० राजेंद्र प्रसाद


[C] अब्दुल कलाम आजाद


Q.10: जब 1946 में भारतीय मुस्लिम लीग को अंतरिम सरकार में सम्मिलित किया गया तब लियाकत अली को जो विभाग दिया गया हुआ था –
[A] विदेश
[B] गृह
[C] वित्त
[D] रक्षा


[C] वित्त


Q.11: निम्नलिखित में से कौन नेहरू की अंतरिम सरकार 1946 में मंत्री था –
[A] फजलुल हक
[B] खिज्र हयात खान
[C] लियाकत अली खान
[D] गजनफर अली खान


[C] लियाकत अली खान


Q.12: निम्नलिखित में से कौन-सी तिथि मुस्लिम लीग ने “सीधी कार्रवाही दिवस ” हेतु सुनिश्चित की थी ?
[A] 13 अगस्त, 1946
[B] 14 अगस्त, 1946
[C] 15 अगस्त, 1946
[D] 16 अगस्त, 1946


[D] 16 अगस्त, 1946


👉🖱 NIPUN Bharat Mission

Antarim Sarkar 1946, Antarim Sarkar 1946, Antarim Sarkar 1946, Antarim Sarkar 1946, Antarim Sarkar 1946, Antarim Sarkar 1946, Antarim Sarkar 1946, Antarim Sarkar 1946, Antarim Sarkar 1946, Antarim Sarkar 1946

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page