Skip to content

Cripps Mission 1942 Important Questions PYQ’s

  • by

क्रिप्स मिशन 1942 (Cripps Mission 1942)

  • गठन – ब्रिटेन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की सरकार द्वारा 11 मार्च, 1942 को क्रिप्स मिशन की घोषणा हुई। 23 मार्च को सर् स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में एक वार्ताकार दल भारत आया।
  • उद्देश्य – भारत में राजनीतिक गतिरोध दूर कर संवैधानिक सुधार करना।
  • वास्तविक उद्देश्य – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की बढ़ती हुई शक्ति से मित्र राष्ट्र चिंतित थे। इसी युद्ध में भारत का सहयोग प्राप्त करने के लिए मित्र राष्ट्रों ( विशेषकर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और चीन) द्वारा ब्रिटेन पर भारत को स्वतंत्र के लिए दबाव डाला गया।
  • कांग्रेस द्वारा घोषित भारत की तरफ से आधिकारिक वार्ताकार – पंडित जवाहरलाल नेहरू और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद थे।
  • क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव
    • युद्ध के बाद भारत को डोमिनियन स्टेट्स का दर्जा दे दिया जाएगा जो किसी बाहरी शक्ति के अधीन नहीं होगा।
    • भारतीयों को अपना संविधान निर्माण करने का अधिकार दिया जाएगा जिसके लिए युद्ध के बाद एक संविधान निर्मात्री परिषद बनेगी, जिसमें ब्रिटिश भारत के प्रति के निर्वाचित सदस्य और देसी रजवाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
    • ब्रिटिश भारत का कोई प्रांत यदि नया संविधान स्वीकार न करना चाहे तो उसे वर्तमान संवैधानिक स्थिति बनाए रखने का अधिकार होगा और अपना अलग संविधान बनाने की आज्ञा होगी।
    • युद्ध के दौरान ब्रिटिश वायसराय एक नई कार्यकारी परिषद का गठन किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता के प्रमुख वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
    • रक्षा मंत्रालय ब्रिटिश नेतृत्व के पास होगा।
  • महात्मा गाँधी ने क्रिप्स मिशन का Post dated cheque की संज्ञा दी।
  • कांग्रेस, मुस्लिम लीग तथा दलित वर्गों ने क्रिप्स मिशन का विरोध किया।

Cripps Mission 1942

क्रिप्स मिशन 1942 के महत्वपूर्ण प्रश्न (Cripps Mission 1942 Important Questions – PYQ’s)


Q.1: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
क्रिप्स प्रस्ताव में प्रावधान सम्मिलित है-
1. भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए।
2. संविधान निर्मात्री निकाय की रचना के लिए ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और न ही 2

[B] केवल 2


Q.2: निम्नलिखित प्रधानमंत्रीयों में से किसने भारत में क्रिप्स मिशन भेजा ?
[A] जेम्स रैम्से मैकडोनॉल्ड
[B] स्टैनली बॉल्डविन
[C] नेविल चेम्बरलेन
[D] विंस्टन चर्चिल


[D] विंस्टन चर्चिल


Q.3: भारत में क्रिप्स मिशन किस वर्ष आया?
[A] 1942
[B] 1944
[C] 1946
[D] 1927


[A] 1942


Q.4: निम्नलिखित में से कौन, क्रिप्स मिशन के साथ कांग्रेस के आधिकारिक वार्ताकार थे ?
[A] महात्मा गाँधी और सरदार पटेल
[B] आचार्य जे० बी० कृपलानी एवं सी राजगोपालाचारी
[C] पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना आजाद
[D] डॉ० राजेंद्र प्रसाद एवं रफी अहमद किदवई


[C] पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना आजाद


Q.5: ब्रितानिया सरकार के प्रस्तावों की प्रारूप घोषणा जो सर् स्टेफोर्ड क्रिप्स लाए थे, में सम्मिलित थे –
1. कि भारत को डोमिनियन स्थिति दी जानी चाहिए।
2. कि सब प्रांतों और राज्यों को मिलाकर एक भारतीय संघ होना चाहिए।
3. कि कोई भी प्रांत या भारतीय राज्य भारतीय संघ बाहर रहने का निर्णय ले सकता है।
4. कि भारत का संविधान भारत की जनता द्वारा निर्मित किया जाए।
नीचे दी कूट स्कीम में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
[A] 1, 2 और 3
[B] 1, 2 और 4
[C] 2, 3 और 4
[D] 1, 2, 3 और 4


[D] 1, 2, 3 और 4


Q.6: 1942 के क्रिप्स मिशन का एक महत्वपूर्ण पहलू था। [UPSC 2003]
[A] भारत को किसी भी कोटि की सहायता देने की शक्ति की सभी भारतीय राज्यों को भारत संघ में शामिल होना होगा।
[B] द्वितीय विश्व युद्ध के तुरंत पश्चात भारत संघ की स्थापना करना और उसे डोमिनियन पद प्रदान करना।
[C] विश्व युद्ध के पश्चात भारत को संपूर्ण स्वतंत्रता तथा प्रभुत्व का दर्जा प्रदान करने की शर्त थी भारतीय लोगों, समुदायों तथा राजनीतिक दलों का ब्रिटेन के युद्ध में भाग तथा सहयोग ।
[D] संपूर्ण भारत संघ के लिए एक ही संविधान की रचना करना, किसी भी प्रांत के लिए पृथक संविधान का न होना तथा सभी प्रांतों को संघीय संविधान मान्य होगा।

[B] द्वितीय विश्व युद्ध के तुरंत पश्चात भारत संघ की स्थापना करना और उसे डोमिनियन पद प्रदान करना।


Q.7: सर् स्टैनफोर्ड क्रिप्स की योजना में यह परिकल्पना थी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद – [UPSC 2016]
[A] भारत को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की जानी चाहिए।
[B] स्वतंत्रता प्रदान करने से पहले भारत को दो भागों में विभाजित कर देना चाहिए ।
[C] भारत को इस शर्त के साथ गणतंत्र बना देना चाहिए कि वह राष्ट्रमंडल में शामिल होगा ।
[D] भारत को डोमिनियन स्टेट्स दे देना चाहिए।

[D] भारत को डोमिनियन स्टेट्स दे देना चाहिए।


Q.8: निम्नलिखित में से कौन-सा क्रिप्स मिशन के संबंध में सही नहीं है?
[A] युद्ध समाप्त होने पर डोमिनियन दर्जा ।
[B] नई कार्य परिषद की नियुक्ति जिसमें हिंदुओं एवं मुसलमान का समान प्रतिनिधित्व ।
[C] कोई भी सूबा भारतीय संघ से बाहर रह सकता था।
[D] संविधान सदन द्वारा निर्मित संविधान मान्य ।

[C] कोई भी सूबा भारतीय संघ से बाहर रह सकता था।


Q.9: किसकी दृष्टि में ” क्रिप्स प्रस्ताव एक टूटे हुए बैंक के नाम एक उत्तर दिनांकित चेक था ” ?
[A] महात्मा गाँधी
[B] जवाहरलाल नेहरू
[C] जे० बी० कृपलानी
[D] जयप्रकाश नारायण


[B] कांग्रेस कार्यकारिणी समिति का गठन


Q.10: निम्नलिखित में से किसने गाँधी जी के आंदोलनों को राजनैतिक फिरौती कहा?
[A] लॉर्ड चेम्सफोर्ड
[B] लॉर्ड वेवेल
[C] लॉर्ड लिनलिथगो
[D] लॉर्ड मॉन्टेग्यू


[C] लॉर्ड लिनलिथगो


👉🖱 NIPUN Bharat Mission

Cripps Mission 1942, Cripps Mission 1942, Cripps Mission 1942, Cripps Mission 1942, Cripps Mission 1942, Cripps Mission 1942, Cripps Mission 1942, Cripps Mission 1942

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page