Skip to content

Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd

  • by

Table of Contents

देवी-देवताओं से संबंधित पर्यायवाची शब्द ( Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd )

देवता के पर्यायवाची शब्द :

देव, सुर, अमर (जो मरे नहीं ), निर्जर (वह जो कभी बूढ़ा न हो), अजर (वह जो कभी बूढ़ा न हो), अविनाशी (जिसका विनाश न हो), अमर्त्य, अमृतेश (जिसने अमृत पीया हो), त्रिदश, सुमनस (अच्छे स्वभाव वाला), आदित्य (अदिती के पुत्र, सूर्य का भी पर्यावाची), आदितिनंदन (अदिती के पुत्र), विबुध (अर्थ बुद्धिमान पण्डित, पण्डित और चन्द्रमा का भी पर्यायवाची शब्द है), गिर्वाण (स्वर्ग में रहने वाले), अस्वप्न (जिनको कोई स्वप्न न आते हो), बहिर्मुख (बाहरी दुनिया से संबंधित), वृदारक (पोषण करने वाला), अपहर्य (प्राप्त करने वाला)

दानव के पर्यायवाची शब्द :

दानव (दनुज की संतान), दैत्य (दिती के पुत्र), दैतेय (दिती के पुत्र), राक्षस (ऋषि पुलस्त की पत्नी ‘रक्षा’ के पुत्रों के समान बुरे स्वभाव वाले), असुर (जो सुर न हो), कुदेव (बुरे देव), सुरारि (सुर+अरि=देवताओं के शत्रु) दनुज (दनुज की संतान), यातुधान (यातना देने वाले), निशीचर (रात्रि में विचरण करने वाले), निशाचर (रात्रि में विचरण करने वाले) , रजनीचर (रात्रि में विचरण करने वाले), तमचर (अंधेरे में विचरण करने वाले), तमीचर (अंधेरे में विचरण करने वाले), मनुजाद ( मनुष्यों का भक्षण करने वाले), शंबर (दैत्यों के एक राजा)

गणेश के पर्यायवाची शब्द:

विघ्नहर्ता (विघ्न हरने वाले), विघ्ननाशक (विघ्नों का नाश करने वाले), विनायक (विशेष प्रकार के नायक), गणपति (गणों के स्वामी), गणराज गणनायक, गणेश्वर, गजानन (गज के समान मुख वाले), गणपति, एकदंत (एक दांत वाले), लंबोदर (बड़े पेट वाले), सिध्दीविनायक ( सिद्धि प्रदान करने वाले विशेष देवता), लंबाकर्ण (लंबे कान वाले), सुमुख (सुंदर मुख वाले), हेरंभ ( गणेश जी के पंच मुखी स्वरूप का नाम), वक्रतुंड (वक्र सुढ़ वाले), विकट (विकराल शक्तियों वाले), वक्रदंड (वक्र दंड वाले)

विष्णु के पर्यायवाची शब्द :

नारायण (नर / मानव को शरण देने वाले), दैत्यारि ( दैत्य+अरि ), पुंडरीकाक्ष ( पुंडरीक+अक्ष = कमल के समान नयन वाले), जनार्दन (जन+अर्दन = लोगों का दुःख दूर करने वाले), चक्रपाणि (चक्र धारण करने वाले), विश्वंभर (विश्व का पालन करने वाले), उपेंद्र (इंद्र से ऊपर / श्रेष्ठ), क्षीरशायी (क्षीरसागर में शयन करने वाले), जलशायी (जल में शयन करने वाले), शेषशायी (शेषनाग पर शयन करने वाले), पद्मनाभ (पद्म+नाभि= इनकी नाभि से कमल का जन्म), चतुर्भुज (चार भुजाओं वाले)

गरुड़ध्वज ( जिनके ध्वज में गरुण है), अच्युत (जिसमें कभी परिवर्तन नहीं आता / स्थिर), मुकुंद (मुक्ति प्रदान करने वाला), ऋषिकेश (इंद्रियों के स्वामी, कृष्ण का भी पर्यायवाची), दामोदर ( जिसके पेट पर रस्सी पर बधी है, कृष्ण का भी पर्यायवाची), केशव (ब्रह्मा और शिव दोनों के ईश्वर, कृष्ण का भी पर्यायवाची), मधुसूदन ( मधु नाम के राक्षस का वध करने वाले), माधव (कृष्ण का भी पर्यायवाची), गोविंद (पृथ्वी का पालक, कृष्ण का भी पर्यायवाची)

लक्ष्मीपति (देवी लक्ष्मी के पति), विधु (चांद के समान शांत और कोमल), विभु (सर्वव्यापी), विश्वरूप (ब्रह्मांड को अपने में समाहित करने वाले), वनमाली ( वनमाला धारण करने वाले, कृष्ण का भी पर्यायवाची), पीतांबर (पीले वस्त्र धारण करने वाले), हरि (कष्ट हरने वाले), कमलापति (कमला / लक्ष्मी के पति), वेंकटेश (वेंकट पहाड़ी का स्वामी / विराजमान)

ब्रह्मा के पर्यायवाची शब्द :

आत्मभू (स्वयं उत्तपन्न), स्वयंभू (स्वयं उत्तपन्न), अज (जिसका जन्म नहीं हुआ हो), चतुरानन (चार मुख वाले), पितामह ( सम्पूर्ण सृष्टि के पिता), प्रजापति (समस्त प्रजा के स्वामी), हिरण्यगर्भ (सोने के अंडे से प्रकट), अण्डज (अंडे से उत्तपन्न), लोकेश (सभी लोकों के ईश्वर), विधि (सृष्टि के संचालन की विधि की रचना करने वाले), विधाता (सृष्टि के संचालन की विधि की रचना करने वाले), विधना (सृष्टि के संचालन की विधि की रचना करने वाले), विरंचि (सृष्टि की रचना करने वाले), सृष्टा (सृष्टि की रचना करने वाले), कर्त्तार (सृष्टि की रचना करने वाले), धाता (सृष्टि की रचना करने वाले), सृष्टिकर्ता (सृष्टि की रचना करने वाले), स्रष्टा (सृष्टि की रचना करने वाले),

कमलासन (कमल के आसन पर विराजमान), नाभिजन्मा (विष्णु की नाभि से जन्मे कमल से उत्तपन्न), अब्जयोनि (कमल से उत्तपन्न), हंसवाहन (जिनका वाहन हंस हो), सदानंद (हमेशा आनंद में रहने वाले), सुरजेष्ठ (सभी देवताओं में ज्येष्ठ), परमेष्ठी (सभी देवताओं में ज्येष्ठ), गर्भकर्ता, गिरपति, प्रजापित

शिव के पर्यायवाची शब्द :

शंकर, आशुतोष, ईश, भव, शेषधर, गंगाधर (गंगा के वेग को धारण करने वाले), महेश (महान ईश्वर), महेश्वर (महान ईश्वर), गिरीश (पर्वतों के स्वामी), कैलाशपति (कैलाश के निवासी), गिरिजापति (गिरिजा/पार्वती के पति), उमापति (उमा के पति), पशुपति (समस्त प्राणियों के स्वामी), भूतेश (सभी प्राणियों के स्वामी), चंद्रशेखर (माथे पर चंद्रमा को धारण करने वाले), चंद्रमौली (माथे पर चंद्रमा को धारण करने वाले), शीर्षचंद्र (माथे पर चंद्रमा को धारण करने वाले), नीलकंठ (नीले कण्ठ वाले), शितिकण्ठ (शीतल कण्ठ वाले), महादेव (देवों के देव), देवाधिदेव (देवों के देव), त्रिलोचन (तीन आंखों वाले)

रूद्र (शिव का एक भयानक रूप), हर (दुःख हरने वाले), व्योमकेश (इनका केश पूरे आकाश में व्याप्त है / व्यापक स्वरूप), भूतनाथ (समस्त प्राणियों के नाथ), कदर्पी (विशाल जटाओं वाले), सर्वज्ञ (सब कुछ जानने वाले), स्मरारि (स्मर + अरि= कामदेव के शत्रु), मदनारि (मदन + अरि= कामदेव के शत्रु), भोलेनाथ (भोले है), शंभू (शम् + भू= खुशी उत्तपन्न करने वाले), त्रिपुरारि (तीन दुर्गों का नाश करने वाले), शर्व ( विनाश करने वाले), सद्योजात, वामदेव, तत्पुरुष, अघोर और ईशान (पंच मुखी शिव पंचानन के पांचों मुखों के नाम)

इंद्र के पर्यायवाची शब्द:

सुरपति ( सुरों / देवताओं के राजा), देवराज ( देवताओं के राजा), अमरपति ( सुरों / देवताओं के राजा), विबुधेश ( सुरों / देवताओं के राजा), सुरेंद्र ( सुरों / देवताओं के राजा), निर्जरपति ( सुरों / देवताओं के राजा), देवेश (देवताओं के राजा), सुरेश (देवताओं के राजा), अमरेश (देवताओं के राजा), मधवा, वासव, महेंद्र, उपेंद्र, पुरंदर (दुर्गों का विध्वंस करने वाला), सहस्त्राक्ष (हजार आंखे वाला), शक्र (शक्तिशाली), शचीपति (शची के पति)

पुरहूत ( जिसे यज्ञ में प्रमुख रूप से भोग समर्पित किया जाता हो), वज्रधर (वज्र धारण करने वाले), मेघपति (वर्षा के देवता), वृषा (वर्षा के देवता), जिष्णु ( जो युद्ध में हमेशा विजयी होता हो), विडौला, पाकशासक (पाक+ शासक= स्वर्ग के शासक), पाकरिपु (पाक+ रिपु = स्वर्ग के शासक), शतमन्यु (सौ प्रकार के क्रोध धारण करने वाले), सूत्रामन, सुनासीर

कृष्ण के पर्यायवाची शब्द:

द्वारिकाधीश ( द्वारिका के राजा), नंदनंदन (नंद के पुत्र), नंदलाल, यदुनंदन (यदु वंश के ), देवकीनंदन ( देवकी के पुत्र), मुरलीधर ( मुरली धारण करने वाले ), वंशीधर (वंशी धारण करने वाले ), गिरिधर (गिरिराज पर्वत धारण करने वाले), कन्हैया, वनवारी ( वन में विचरण करने वाले), श्याम (श्याम रंग), मोहन (सम्मोहक व्यक्तित्व), जनार्दन ( प्राणियों के दुःख हरने वाले, विष्णु का भी पर्यायवाची शब्द), नटवर ( श्रेष्ठ अभिनेता या नर्तक), रणछोड़, माधव ( यदु वंश के महान राजा मधु के नाम पर), मधुसूदन (मधु नामक राक्षस का वध करने वाले), राधारमण ( राधा के प्रेम में रमे हुए), हृषिकेश (समस्त संसार के लोगों के इन्द्रियों के स्वामी, विष्णु का भी पर्यायवाची), मुकुंद ( मुक्ति दिलाने वाले, विष्णु का भी पर्यायवाची शब्द)

गोपीनाथ ( गोपियों के स्वामी), गोपेंद्र ( गोपों के स्वामी), योगींद्र ( योगिक शक्तियों के स्वामी), योगेश्वर (योगिक शक्तियों के स्वामी), वासुदेव, केशव ( ब्रह्मा और शिव के ईश्वर), ब्रजभूषण ( ब्रज के आभूषण), ब्रजबल्लभ, दामोदर ( वह जिनके पेट में रस्सी बंधी हो), गोविंद ( गायों के पालक, विष्णु का भी पर्यायवाची शब्द), गोपाल (गायों के पालक), मुरारी ( मूर नामक राक्षस का वध करने वाले), कंसारि (कंस+अरि= कंस के शत्रु), नागर ( नागों पर विजय प्राप्त करने वाले), वनमाली ( वनमाला को धारण करने वाले, विष्णु का भी पर्यायवाची शब्द), त्रिभंगीलाल ( त्रिभंग मुद्रा धारण करने वाले), लकुटिधर (छड़ी/ लकुटी धारण करने वाले)

कामदेव के पर्यायवाची शब्द:

काम, स्मर, अनंग (बिना अंग के), अदेह (बिना अंग/शरीर के), विश्वकेतु (जिसका प्रभाव/झण्डा पूरे विश्व के सभी प्राणियों पर हो), कंदर्प ( मोह लेने वाले प्रेम के देवता), मदन (प्रेम में पागल करने वाले), मन्मथ (मन को विचलित करने वाले), मनोभव (मन में भावनाओं को जगाने वाले), मयन ( आनन्द और विलास के प्रतीक), मनसिज ( आनन्द और विलास के प्रतीक), मार ( मार रूप धारण करने वाले), आत्मभू ( स्वयं उत्तपन्न होने वाले), रतिपति ( रति के पति), रतीश (रति के पति), मकरध्वज ( जिनके ध्वज में मकर/मछली हो), मीनकेतु (जिनके ध्वज में मकर/मछली हो), झषकेतु (जिनके ध्वज में मकर/मछली हो)

मनोज ( ब्रह्मा के मानस पुत्र), मनजात ( ब्रह्मा के मानस पुत्र), प्रद्युमन ( श्री कृष्ण और रूक्मिणी के पुत्र के रुप में पुनर्जन्म लेने वाले), अतनु (कोई भी रूप धारण करने वाले), पंचशर ( पाँच प्रकार के बाण रखने वाले), शंबरारि ( शंबर नामक राक्षस को मारने वाले), केतन (बुके/ फूलों के गुच्छे से बने धनुष-बाण धारण करने वाले), कुसुमेषु ( फूलों के बाण धारण करने वाले), कुसुमबाण ( फूलों के बाण धारण करने वाले), कुसुमशर ( फूलों से बने धनुष-बाण धारण करने वाले), कुसुमायुध ( फूलों से बने धनुष-बाण धारण करने वाले), पुष्पधन्वा ( फूलों से बने धनुष-बाण धारण करने वाले), पुष्पचाप (फूलों बने धनुष-बाण धारण करने वाले)

दुर्गा के पर्यायवाची शब्द:

शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी (पार्वती का एक रूप), सिद्धिदात्री, दुर्गे, दुर्गमा, दुर्गमात्मस्वरूपिणी, दुर्गमगा, दुर्गमांगी, दुर्गमता, चंडी, चंडिका (दुर्गा का रौद्र रूप), चामुंडा, सिंहवाहिनी (सिंह की सवारी करने वाली), कालिका (काली का रूप धारण करने वाली), कल्याणी (लोगों का कल्याण करने वाली), कुमारी (अविवाहित कन्या), सुभद्रा, कामाक्षी, नारायणी, भगवती, महामाया, भवानी, शक्ति, अभया ( अभय प्रदान करने वाली), संहत्री ( संहार करने वाली),
धात्री (मां), शांभवी (सौम्य रूप वाली), अजा

लक्ष्मी के पर्यायवाची शब्द:

श्री (धन वैभव की देवी), कमला (कमल के आसन पर विराजमान), कमलासना (कमल के आसन पर विराजमान), कमलालया (कमल के आसन पर विराजमान), पद्मा ( कमल के आसन पर विराजमान), पद्मासना ( कमल के आसन पर विराजमान), सिंधुसुता (समुद्र की पुत्री), समुद्रजा (समुद्र की पुत्री), सिंधुजा (समुद्र की पुत्री), क्षीरोदतनया (समुद्र की पुत्री), क्षीरोद (समुद्र से उत्तपन्न), रमा (हर जगह मौजूद), इंद्रिया, चंचला (चंचल स्वभाव वाली, बिजली और जिव्ह्या का भी पर्यायवाची शब्द), चपला (अस्थिर स्वभाव वाली), विष्णुवल्लभा (विष्णु की पत्नी), हरिप्रिया (विष्णु की पत्नी), विष्णुप्रिया (विष्णु की पत्नी), लोकमाता, भार्गवी (ऋषि भृगु की संतान), इंदिरा

पार्वती के पर्यायवाची शब्द:

सती, दुर्गा, उमा, अंबा, मृडानी, अपर्णा, गिरिजा (पर्वत की पुत्री), शैलसुता (पर्वत की पुत्री), गिरिराजकुमारी (हिमालय पुत्री), हेमवती (हिमालय की पुत्री), मैनाकसुता (रानी मैना की पुत्री), ईश्वरी (शिव की पत्नी), रुद्रानी (शिव की पत्नी), ईशानी (शिव की पत्नी), रुद्राणी (शिव की पत्नी), भवानी, गौरी, अंबिका, शिवा (शिव की पत्नी), आर्या, अभया (अभय प्रदान करने वाली), सर्वमंगला (सभी का मंगल करती है)

सरस्वती का पर्यायवाची शब्द:

वाक्, वाणी ( वाणी की देवी), वाचा ( वाणी की देवी), वागीश ( विद्या की देवी), वागेश्वरी ( विद्या की देवी), वागीशा ( विद्या की देवी), विधात्री (ब्रह्मा की पुत्री), ब्राह्मी ( ब्रह्मा की पुत्री), वीणावादिनी ( वीणा बजाने वाली), वीणापाणि ( वीणा बजाने वाली), गिरा, शारदा, विद्यादेवी ( विद्या की देवी), भाषा (बुद्धि की देवी)

अर्जुन के पर्यायवाची शब्द:

पार्थ, धनंजय (धन जीतने वाले), कौंतेय (कुंती के पुत्री), गुडाकेश (नींद को जीतने वाले), गांडीवधर (गांडीव धारण कारने वाला), किरीट (‘ किरीट ‘ मुकुट धारण करने वाले), श्वेतवाहना ( सफेद रंग के घोड़ों के वाहन पर चलने वाले), वीभत्सुर्विजयी, सव्यसाची ( दोनों ही हाथों से कुशलता पूर्वक बाण चलाने वाले), भारत

द्रोपदी का पर्यायवाची शब्द:

कृष्णा ( कृष्ण को प्रिय), पांचाली ( पांचाल देश की राजकुमारी), द्रुपदसुता (द्रुपद की पुत्री), याज्ञसेनी ( यज्ञ से उत्तपन्न), सैरंध्री

कल्पवृक्ष के पर्यायवाची शब्द:

पारिजात, मंदार, हरिचंदन, देवद्रुम (देव+द्रुम = देवताओं का वृक्ष), कल्पद्रुम (कल्प+द्रुम = स्वर्ग का वृक्ष), कल्पतरु (कल्प+ तरु = स्वर्ग का वृक्ष), सुरतरु (सुर+तरु = देवताओं का वृक्ष), देववृक्ष (देव+वृक्ष = देवताओं का वृक्ष), कल्पशाल (कल्प+शाल = स्वर्ग का वृक्ष)

नरक के पर्यायवाची शब्द:

यमपुर, यमालय, यमलोक (यम के रहने का स्थान), जहन्नुम, दोजख

स्वर्ग के पर्यायवाची शब्द:

द्यौ, दिव, बहिश्त, स्वर्गपुरी, स्वर्गलोक, बैकुंठ, सुरलोक (देवताओं के रहने का स्थान), सुरपुर (देवताओं के रहने का स्थान), अमरलोक (देवताओं के रहने का स्थान), देवलोक (देवताओं के रहने का स्थान) ,इंद्रपुरी (इंद्र के रहने का स्थान), परलोक ( दुसरा लोक), अमरपुरी (देवताओं के रहने का स्थान), पाक (पवित्र स्थल)

धर्म के पर्यायवाची शब्द:

पुण्य, सत्कर्म, सुकृति, पंथ, संप्रदाय, मत, कर्तव्य

अधर्म के पर्यायवाची शब्द:

पाप , अपराध, अकर्तव्य, दोष

मोक्ष के पर्यायवाची शब्द:

निर्वाण , कैवल्य , मुक्ति, परमपद, सद्गति, अपवर्ग, छुटकारा, परमगति परमधाम, अमृतत्व

अमृत के पर्यायवाची शब्द:

पीयूष , सुधा , अमिय, जीवनोदक, सोम , सुरभोग, मधु , अमी

विष के पर्यायवाची शब्द:

जहर, गरल, हलाहल, कालकूट

Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd

👉🖱 NIPUN Bharat Mission

Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd

Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd, Devi Devtao se Sambandhit Paryayvachi Shabd

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page