Skip to content

Mountbatten Yojana 1947 Important Questions PYQ’s

  • by

माउंटबेटन योजना 1947 (Mountbatten Yojana 1947)

  • अन्य नाम : बाल्कन प्लान / 3 जून योजना
  • 20 फरवरी, 1947 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में यह घोषणा की कि ब्रिटिश सरकार, जून, 1948 के पहले ही भारतीयों को, सत्ता हस्तांतरित करने के बाद, भारत छोड़ देंगी।
  • सुचारू रूप से सत्ता हस्तांतरित हो सके इसके लिए लॉर्ड माउंटबेटन भारत आए और 24 मार्च 1947 को वायसराय का पद ग्रहण कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की।
  • भारतीय नेताओं से बातचीत करने के बाद लॉर्ड माउंटबेटन ने 3 जून 1947 को भारत विभाजन की एक योजना प्रस्तुत की जिसे माउंटबेटन योजना (3 जून योजना) के नाम से जाना जाता है।
  • माउंटबेटन योजना के अनुरूप एक विधेयक 4 जुलाई 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली द्वारा ‘ हाउस ऑफ कॉमंस ‘ में पेश किया गया जो 15 जुलाई 1947 को ‘हाउस ऑफ कॉमन’ से पारित हो गया तथा अगले ही दिन ‘ हाउस आफ लॉर्ड्स’ द्वारा भी इस विधेयक को पारित कर दिया गया। तत्पश्चात 18 जुलाई 1947 को, राजकीय स्वीकृति मिलने के बाद यह विधेयक ‘भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम’ (The Indian Independence Act) बना। इसके अंतर्गत भारत और पाकिस्तान नामक दो नए डोमिनियनों का उदय हुआ और इनकी स्थापना के लिए 15 अगस्त 1947 की तिथि निश्चित की गई।

Mountbatten Yojana 1947

माउंटबेटन योजना 1947 के महत्वपूर्ण प्रश्न ( Mountbatten’s Plan 1947 Important Questions – PYQ’s)


Q.1: भारतीय स्वतंत्रता के समय अंग्रेजी महाराज थे
[A] जॉर्ज पंचम
[B] जॉर्ज षष्ठम्
[C] राजा एडवर्ड सप्तम
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

[B] जॉर्ज षष्ठम्


Q.2: भारत के स्वतंत्र होते समय इंग्लैंड का प्रधानमंत्री कौन था ?
[A] विंस्टन चर्चिल
[B] क्लीमेंट एटली
[C] हैरोल्ड मैकमिलन
[D] इनमें से कोई नहीं


[B] क्लीमेंट एटली


Q.3: जब भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी यू०के० में निम्न में से किसी एक पार्टी की सत्ता थी? [UPPCS M 2012]
[A] कंजरवेटिव पार्टी
[B] लेबर पार्टी
[C] लिबरल पार्टी
[D] सोशलिस्ट पार्टी


[B] लेबर पार्टी


Q.4: ब्रिटिश सरकार ने जून, 1948 तक भारत छोड़ने की घोषणा की थी?
[A] जनवरी, 1946 में
[B] फरवरी, 1947 में
[C] अप्रैल, 1947 में
[D] जून, 1947 में


[B] फरवरी, 1947 में


Q.5: भारत के विभाजन से संबंधित ‘ माउंटबेटन योजना’ की सरकारी तौर पर घोषणा कब हुई थी ?
[A] 4 जून, 1947
[B] 10 जून, 1947
[C] 3 जुलाई, 1947
[D] 3 जून, 1947

[D] 3 जून, 1947


Q.6: ‘ भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम’ (द इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट) ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया – [UPPCS M 2012]
[A] जनवरी, 1947 में
[B] जुलाई, 1947 में
[C] अगस्त, 1947 में
[D] अगस्त, 1946 में


[B] जुलाई, 1947 में


Q.7: भारतीय स्वाधीनता विधेयक को राजकीय स्वीकृति कब प्राप्त हुई थी- [UPPCS 2014]
[A] 19 जुलाई, 1947 को
[B] 18 जुलाई, 1947 को
[C] 20 जुलाई, 1947 को
[D] 21 जुलाई, 1947 को

[B] 18 जुलाई, 1947 को


Q.8: भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 कब प्रभावी हुआ था?
[A] जुलाई 4, 1947 को
[B] जुलाई 10, 1947 को
[C] जुलाई 18, 1947 को
[D] अगस्त 14, 1947 को

[C] जुलाई 18, 1947 को


Q.9: लॉर्ड माउंटबेटन वायसराय के रूप में भारत आए – [UPSC 1998]
[A] भारतीय उपमहाद्वीप को विभाजित करने की विशेष हिदायत के साथ।
[B] यथा सम्भव भारत को संयुक्त रखने की विशेष हिदायत के साथ ।
[C] जिन्ना की पाकिस्तान की मांग को स्वीकार करने की विशेष हिदायत के साथ ।
[D] कांग्रेस को विभाजन स्वीकार करने हेतु राजी करने की विशेष हिदायत के साथ ।


[B] यथा सम्भव भारत को संयुक्त रखने की विशेष हिदायत के साथ ।


Q.10: भारत के विभाजन का बाल्कन प्लान उपज था – [UPSC 2000]
[A] डबल्यू० चर्चिल के मस्तिष्क का
[B] एम० ए० जिन्ना के मस्तिष्क का
[C] लॉर्ड माउंटबेटन के मस्तिष्क का
[D] वी०पी० मेनन के मस्तिष्क का


[C] लॉर्ड माउंटबेटन के मस्तिष्क का


Q.11: कौन-सी योजना भारतीय स्वतंत्रता का आधार बनी ?
[A] क्रिप्स योजना
[B] वेवेल योजना
[C] माउंटबेटन योजना
[D] इनमें से कोई नहीं


[C] माउंटबेटन योजना


Q.12: भारतीयों को वर्ष 1947 में सार्वभौम सत्ता हस्तांतरण की योजना निम्न में से किस नाम से जानी गई ? [UPPCS 1994]
[A] डूरंड योजना
[B] मार्ले मिंटो सुधार
[C] वेवेल योजना
[D] माउंटबेटन योजना


[D] माउंटबेटन योजना



Q.13: माउंटबेटन योजना आधार बनी – [UPPCS 2013]
[A] ब्रिटिश शासन की निरंतरता की
[B] सत्ता के हस्तांतरण की
[C] देश के विभाजन की
[D] सांप्रदायिक समस्याओं के समाधान की

[B] सत्ता के हस्तांतरण की
[C] देश के विभाजन की


Q.14: भारत के विभाजन को टालने का अंतिम अवसर समाप्त हो गया था- [UPSC 2002]
[A] क्रिप्स मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही ।
[B] सी० राजगोपालाचारी फार्मूले को और स्वीकार करने के साथ ही ।
[C] कैबिनेट मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही ।
[D] वेवल प्लान को अस्वीकार करने के साथ ही।


[C] कैबिनेट मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही ।


Q.15: भारत के विभाजन के विकल्प के रूप में गांधी जी ने माउंटबेटन को सुझाया कि वे – [UPSC 2000]
[A] स्वतंत्रता प्रदान करने के कार्य को स्थगित करें।
[B] जिन्ना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।
[C] नेहरू एवं जिन्ना को साथ-साथ सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।
[D] सेना को कुछ समय के लिए अधिकार ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करें

[B] जिन्ना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।


Q.16: 14 जून 1947 को कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन में भारत के विभाजन का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। इस अधिवेशन के अध्यक्ष थे –
[A] राजेंद्र प्रसाद
[B] सरदार वल्लभभाई पटेल
[C] आचार्य जी०बी० कृपलानी
[D] जवाहरलाल नेहरू


[C] आचार्य जी०बी० कृपलानी


Q.17: सन् 1947 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की? [BPSC 2005]
[A] जे० बी० कृपलानी
[B] राजेंद्र प्रसाद
[C] अब्दुल कलाम आजाद
[D] जवाहरलाल नेहरू

[A] जे० बी० कृपलानी


Q.18: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1946 में मेरठ में आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?
[A] जे० बी० कृपलानी
[B] मौलाना अबुल कलाम आजाद
[C] डॉ० राजेंद्र प्रसाद
[D] बी ० पट्टाभि सीतारमैया


[A] जे० बी० कृपलानी


Q.19: भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे – [UPSC 2002]
[A] सी० राजगोपालाचारी
[B] जे०बी० कृपलानी
[C] जवाहरलाल नेहरू
[D] मौलाना अबुल कलाम आजाद

[B] जे०बी० कृपलानी


Q.20: 15 अगस्त 1947 को निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष था? [UPPCS M 2015]
[A] डॉ राजेंद्र प्रसाद
[B] जवाहरलाल नेहरू
[C] जे० बी० कृपलानी
[D] सरदार पटेल


[C] जे० बी० कृपलानी


Q.21: अंग्रेजों द्वारा भारतीयों को 1947 में सत्ता हस्तांतरित किए जाने के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन था ? [BPSC 2003]
[A] जवाहरलाल नेहरू
[B] राजेंद्र प्रसाद
[C] अब्दुल कलाम आजाद
[D] जे० बी० कृपलानी

[D] जे० बी० कृपलानी


Q.22: 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, देश के विभाजन के लिए मुख्य रूप से इसलिए सहमत हुई, क्योंकि – [UPSC 1998]
[A] उन्हें तब दो-राष्ट्र सिद्धांत स्वीकार था।
[B] उसे ब्रिटिश सरकार द्वारा थोपा गया था और कांग्रेस इस मामले में निसहाय थी।
[C] वह बड़े पैमाने पर संभावित सांप्रदायिक दंगों को बचाना चाहते थे।
[D] भारत स्वाधीनता प्राप्त करने की अवसर से अन्यथा वंचित रह जाता।


[C] वह बड़े पैमाने पर संभावित सांप्रदायिक दंगों को बचाना चाहते थे।


Q.23: नई दिल्ली में 1947 में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में निम्नलिखित में से किसने विभाजन के प्रस्ताव का समर्थन किया था ? [UPPCS 2014]
[A] गोविंद बल्लभ पंत
[B] सरदार वल्लभभाई पटेल
[C] जी०बी० कृपलानी
[D] अब्दुल कलाम आजाद

[D] अब्दुल कलाम आजाद


Q.24: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 14 जून, 1947 को संपन्न हुई बैठक में भारत-विभाजन के विपक्ष में किसने मतदान किया था?[UPPCS 2002]
[A] अब्दुल कलाम आजाद
[B] खान अब्दुल गफ्फार खान
[C] सरदार पटेल
[D] गोविंद बल्लभ पंत


[B] खान अब्दुल गफ्फार खान


Q.25: निम्नलिखित में से किसने 1947 के कांग्रेस कमेटी की बैठक द्वारा विभाजन के प्रस्ताव के पारित होने को ‘राष्ट्रवाद का संप्रदायवाद के पक्ष में समर्पण’ के रूप में लिया ? [UPPCS 2014]
[A] डॉक्टर किचलू
[B] पुरुषोत्तम दास टंडन
[C] जवाहरलाल नेहरू
[D] जी०बी० पंत


[A] डॉक्टर किचलू


Q.26: लॉर्ड माउंटबेटन की अध्यक्षता में बनी विभाजन परिषद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था- [UPPCS 2009]
1. अब्दुल कलाम आजाद ने 2. जवाहरलाल नेहरू ने
3. सरदार पटेल ने 4. राजेंद्र प्रसाद ने
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
कूट :
[A] 1 तथा 2
[B] 2 तथा 3
[C] 3 तथा 4
[D] 1 तथा 4


[B] 2 तथा 3


Q.27: 14 /15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि को अंतरिम संसद के रूप में किसने सत्ता ग्रहण की ?
[A] केंद्रीय लेजिसलेटिव असेंबली
[B] संविधान सभा
[C] अंतरिम सरकार
[D] चेंबर ऑफ प्रिंसेस


[B] संविधान सभा


Q.28: 14/15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि केंद्रीय असेंबली में इकबाल का गीत ‘हिंदुस्तान हमारा’ तथा ‘जन-गण-मन’ किसने गाया ? [UPPCS 2010]
[A] रामेश्वरी नेहरू
[B] मीरा बेन
[C] सुचेता कृपलानी
[D] एम एस सुब्बुलक्ष्मी


[D] एम एस सुब्बुलक्ष्मी


Q.29: स्वतन्त्र भारत के प्रथम गवर्नर कौन थे?
[A] राजगोपालाचारी
[B] वॉरेन हेस्टिंग्स
[C] लॉर्ड डलहौजी
[D] लॉर्ड माउंटबेटन


[D] लॉर्ड माउंटबेटन


Q.30: निम्नांकित में से कौन स्वतन्त्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल था? [UPPCS 2014]
[A] लॉर्ड माउंटबेटन
[B] सन् स्टेफोर्ड क्रिप्स
[C] सी० राजगोपालाचारी
[D] डॉ० राजेंद्र प्रसाद


[A] लॉर्ड माउंटबेटन


Q.31: स्वतन्त्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे – [BPSC 2011]
[A] सी० राजगोपालाचारी
[B] सुरेंद्र नाथ
[C] डॉ० राजेंद्र प्रसाद
[D] बी० आर० अंबेडकर


[A] सी० राजगोपालाचारी


Q.32: स्वतन्त्र भारत का अन्तिम गवर्नर जनरल कौन था?
[A] सी० राजगोपालाचारी
[B] डॉ० राजेंद्र प्रसाद
[C] लॉर्ड माउंटबेटन
[D] लॉर्ड कैनिंग


[A] सी० राजगोपालाचारी


Q.33: भारत के प्रथम एवं अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल थे –
[A] आर० एम० गोपाला
[B] डॉ० एस० राधाकृष्णन
[C] सी० राजगोपालाचारी
[D] रामानुज आचार्य


[C] सी० राजगोपालाचारी


Q.34: भारत का अन्तिम वायसराय था – [MPPCS 2010]
[A] लॉर्ड वेवेल
[B] लॉर्ड माउंटबेटन
[C] लॉर्ड लिनलिथगो
[D] आकिनलेक


[B] लॉर्ड माउंटबेटन


Q.35: पहले अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति की थी – [UPPSC 2001]
[A] गवर्नर जनरल ने
[B] ब्रिटिश सम्राट ने
[C] महात्मा गांधी ने
[D] वायसराय ने


[A] गवर्नर जनरल ने


Q.36: स्वतन्त्र भारत के प्रथम विधि मंत्री थे – [UPPCS 2012]
[A] एम० सी० सीतलवाड़
[B] बी० आर० अंबेडकर
[C] कैलाश नाथ काटजू
[D] रफी अहमद किदवई


[B] बी० आर० अंबेडकर


Q.37: अगस्त, 1947 में स्वतंत्रता दिवस के समारोह में निम्नलिखित में से कौन नेता कहीं भी सम्मिलित नहीं हुआ?
[A] जवाहरलाल नेहरू
[B] महात्मा गांधी
[C] वल्लभभाई पटेल
[D] राजेंद्र प्रसाद


[B] महात्मा गांधी


Q.38: माउंटबेटन योजना( जून 1947) ने निम्नलिखित में से किस /किन प्रांत / प्रांतों में लोक निर्णयार्थ संस्तुति की थी?
[A] सिंध
[B] बलूचिस्तान
[C] उत्तर- पश्चिमी सीमा प्रांत
[D] उपर्युक्त में से सभी


[D] उपर्युक्त में से सभी


Q.39: भारत विभाजन के संदर्भ में 1947 में नियुक्त सीमा आयोग की अध्यक्षता किसने की थी ? [UPPCS M 2015]
[A] माउंटबेटन
[B] रेडक्लिफ
[C] जेम्स बोल्ट
[D] रिचर्डसन


[B] रेडक्लिफ


Q.40: रेडक्लिफ समिति किस लिए नियुक्त की गई थी?
[A] भारत में अल्पसंख्यकों की समस्या को सुलझाने के लिए।
[B] स्वतंत्रता विधायक को कार्य रूप में परिणत करने के लिए।
[C] भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं को निर्धारित करने के लिए।
[D] पूर्वी बंगाल के दंगों की जांच करने के लिए


[C] भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं को निर्धारित करने के लिए।


Q.41: संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि –
[A] यह एक शुभ दिन था।
[B] इस तिथि को 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया गया था ।
[C] कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था।
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं।


[C] कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था।


Q.42: “भारतीय राष्ट्रवाद, ब्रिटिश राज का शिशु था ” यह कथन किसका है?
[A] आर० कोपलैंड
[B] विपिन चंद्र
[C] आर०सी० मजूमदार
[D] पी ० ई ० रॉबर्ट्स


[A] आर० कोपलैंड


Q.43: निम्नलिखित में से किसने कहा कि ” ब्रिटिश शासन की सबसे अधिक महत्वपूर्ण उपलब्धि भारत का एकीकरण था”? [UPPCS 2004]
[A] के० एम० पणिकर
[B] एन० एन० श्रीनिवास
[C] रजनी कोठारी
[D] योगेंद्र सिंह


[A] के० एम० पणिकर


Q.44: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:[UPPSC 2001]
उपर्युक्त के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
कथन (A) : अंग्रेजों ने भारत को 1947 में स्वतंत्रता प्रदान कर दी ।
कारण (R): अंग्रेज द्वितीय विश्व युद्ध में निर्बल हो चुके थे ।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
कूट:
[A] (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
[B] (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] (A) सही है, परंतु (R) गलत है
[D] (A) गलत है, परंतु (R) सही है


[A] (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है


Q.45: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:[UPSC 1996]
उपर्युक्त के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
कथन (A) : स्वतंत्र भारत में ब्रिटेन की प्रभुता बनी रही ।
कारण (R): स्वतंत्र भारत के गवर्नर जनरल की नियुक्ति ब्रिटेन के प्रभुतासंपन्न शासक ने की थी।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
कूट:
[A] (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
[B] (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] (A) सही है, परंतु (R) गलत है
[D] (A) गलत है, परंतु (R) सही है


[D] (A) गलत है, परंतु (R) सही है


Q.46: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:[UPPSC Mains 2005]
उपर्युक्त के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
कथन (A) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने माउंटबेटन योजना को स्वीकार किया।
कारण (R): वह द्वि – राष्ट्र सिद्धांत को मानती थी।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
कूट:
[A] (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
[B] (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] (A) सही है, परंतु (R) गलत है
[D] (A) गलत है, परंतु (R) सही है


[C] (A) सही है, परंतु (R) गलत है

👉🖱 NIPUN Bharat Mission

Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947

Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947, Mountbatten Yojana 1947

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page