Skip to content

Nehru Report 1928 Important Questions PYQs

  • by

नेहरू रिपोर्ट 1928 (Nehru Report 1928)

1928 में साइमन कमीशन जब भारत आया तो उसका भारतीय नेताओं ने पूरजोर विरोध किया जिसके जवाब में भारत के राज्य सचिव लॉर्ड बिरकेनहेड ने कहा था कि ” भारतीय ऐसा संविधान बनाने में सक्षम नहीं है जिसको सभी भारतीयों का समर्थन प्राप्त हो ” । प्रतिक्रिया स्वरूप लॉर्ड बिरकेनहेड की इस चुनौती को भारतीय नेताओं द्वारा स्वीकार किया गया। फरवरी से अगस्त 1928 के मध्य कई सर्वदलीय अधिवेशन ( All Parties’ Conference-1928 ) बुलाए गए। मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में कुल 9 भारतीय सदस्यों ने भारतीय संविधान का एक प्रारूप प्रस्तुत किया गया जिसे मोतीलाल नेहरू के नाम पर ‘ नेहरू रिपोर्ट ‘ के नाम से जाना गया।

नेहरू रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु

  • इसमें डोमिनियन स्टेट की मांग की गई, जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस पूर्ण स्वराज की मांग के पक्ष में थे।
  • मौलिक अधिकार का प्रावधान।
  • सरकार का संघीय स्वरूप ।
  • केंद्र व प्रांतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना की सिफारिश।
  • सांप्रदायिक आधार पर पृथक निर्वाचक मंडल के स्थान पर अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण के साथ संयुक्त निर्वाचन क्षेत्रों का प्रस्ताव था।
  • वयस्क मताधिकार की मांग की गई।
  • महिलाओं के लिए समान अधिकार।
Nehru Report 1928

इंडियन इंडिपेंडेंस लीग 1928

  • डोमिनियन स्टेट के मुद्दे पर सुभाष चंद्र बोस और नेहरू रिपोर्ट में शामिल बाकी अन्य सदस्यों के बीच मतभेद था फलतः जवाहरलाल नेहरू एवं सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के भीतर एक दबाव समूह ‘ इंडियन इंडिपेंडेंस लीग’ की स्थापना 30 अगस्त 1928 को की।
  • जिसका मुख्य उद्देश्य डोमिनियन स्टेट के स्थान पर पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की आवाज को बुलंद करना।

जिन्ना / मुस्लिम लीग की 14 सूत्रीय मांग

जिन्ना के नेतृत्व में 28 मार्च 1929 को दिल्ली में मुस्लिम लीग का अधिवेशन हुआ। जिसमें नेहरू रिपोर्ट का विरोध किया गया एवं जिन्ना ने अपनी 14 सूत्रीय मांग रखी। इसमें संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र (नेहरू रिपोर्ट में कहा गया) के स्थान पर अल्पसंख्यकों के लिए पृथक चुनाव क्षेत्र की मांग की गई

नेहरू रिपोर्ट 1928 के महत्वपूर्ण प्रश्न (Nehru Report 1928 Important Questions – PYQ’s)


नेहरू रिपोर्ट 1928 के महत्वपूर्ण प्रश्न – PYQ’s


Q.1: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के काल के संदर्भ में नेहरू रिपोर्ट में निम्नलिखित में से किसकी/किस-किस की अनुशंसा की गई थी?
1. भारत के लिए पूर्ण स्वतंत्रता
2. अल्पसंख्यकों हेतु आरक्षित स्थानों के लिए संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र
3. संविधान में भारतीयों के लिए मौलिक अधिकारों का प्रावधान
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए-
[A] केवल 1
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 1 और 3
[D] 1, 2 और 3

[B] केवल 2 और 3


Q.2: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
नेहरू रिपोर्ट ……………… की अध्यक्षता में एक कमेटी द्वारा तैयार किया गया था और इसका विषय था ……………….. ।
[A] मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू; ब्रिटिश साम्राज्य के साथ भारत का रिश्ता
[B] जवाहरलाल नेहरू; भारत में स्थानीय स्वशासन
[C] मोतीलाल नेहरू; भारत में संवैधानिक व्यवस्थाएं
[D] जवाहरलाल नेहरू; भारत में संवैधानिक व्यवस्थाएं


[C] मोतीलाल नेहरू; भारत में संवैधानिक व्यवस्थाएं


Q.3: मुस्लिम लीग के निम्नलिखित में से किस अधिवेशन में एम ० ए ० जिन्ना ने अपना 14 सूत्रीय प्रस्ताव रखा था?
[A] 1927
[B] 1928
[C] 1929
[D] 1930


[C] 1929


Q.4: कांग्रेस दल की उग्र शाखा ने, जिसके एक प्रमुख नेता जवाहरलाल नेहरू थे ‘ इंडिपेंडेंस फॉर इंडिया लीग ‘ की स्थापना की। वह लीग किसके विरोध में स्थापित हुई थी?
[A] गाँधी इर्विन समझौता
[B] होम रूल आंदोलन
[C] मोंटेग्यू – चेम्सफोर्ड सुधार
[D] नेहरू रिपोर्ट


[D] नेहरू रिपोर्ट



👉🖱 NIPUN Bharat Mission

Nehru Report 1928, Nehru Report 1928, Nehru Report 1928, Nehru Report 1928, Nehru Report 1928, Nehru Report 1928, Nehru Report 1928, Nehru Report 1928

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page