Skip to content

Purn Swaraj Prastav 1929 Important Questions PYQs

  • by

पूर्ण स्वराज प्रस्ताव 1929 ( Purn Swaraj Prastav 1929 )

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 43वां अधिवेशन मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में कोलकाता में हुआ। इस अधिवेशन में ब्रिटिश सरकार के सामने यह प्रस्ताव रखा गया कि ब्रिटिश सरकार 1 वर्ष के अंदर ‘ नेहरू रिपोर्ट- 1928 ‘ स्वीकार कर ले या कांग्रेस द्वारा प्रारंभ किए जाने वाले जन आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे।
  • 1 वर्ष की निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ब्रिटिश सरकार द्वारा कोई ठोस उत्तर न मिलने के कारण कांग्रेस ने अपने 44वें अधिवेशन, जो दिसंबर 1929 में, पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में, लाहौर में हुआ। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए –
    • नेहरू रिपोर्ट – 1928 की डोमिनियन स्टेट के की मांग को समाप्त की जाती है, अब कांग्रेस का लक्ष्य ‘ स्वराज ‘ है जिसका अर्थ है ‘ पूर्ण स्वतंत्रता ‘ ।
    • अखिल भारतीय कांग्रेस जब उचित समझेगी नागरिक / सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करेगी।
  • इसी सम्मेलन में 31 दिसंबर 1929 को मध्य रात्रि का घंटा बजते ही पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रावी नदी के तट पर (लाहौर में) भारतीय स्वतंत्रता का झंडा फहराया।
  • 2 जनवरी 1930 को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया के 26 जनवरी 1930 का दिन ‘ पूर्ण स्वराज दिवस ‘ के रूप में तथा आगामी वर्षों में 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष ‘ पूर्ण स्वाधीनता दिवस ‘ के रूप में मनाया जाएगा।
  • वर्ष 1921 में कांग्रेस का 37वां अधिवेशन सी० आर० दास की अध्यक्षता में अहमदाबाद में हुआ ( सीआर दास के जेल में बंद होने के कारण कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अजमल खान )। इसी अधिवेशन में मौलाना हसरत मोहानी ने यह कहा कि स्वराज को सभी प्रकार के विदेशी नियंत्रण से मुक्त, संपूर्ण स्वतंत्रता या संपूर्ण स्वराज के रूप में परिभाषित किया जाए और ‘ पूर्ण स्वराज ‘ को ही कांग्रेस का लक्ष्य माना जाए।
Purn Swaraj Prastav 1929

‘ पूर्ण स्वराज प्रस्ताव 1929 ‘ के महत्वपूर्ण प्रश्न (Purn Swaraj Prastav 1929 Important Questions – PYQ’s)


Q.1: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, निम्नलिखित में से किसने प्रस्तावित किया कि स्वराज को सभी प्रकार के विदेशी नियंत्रण से मुक्त संपूर्ण स्वतंत्रता के रूप में परिभाषित किया जाए? [UPSC 2004]
[A] मजहरूल हक
[B] मौलाना हसरत मोहानी
[C] हकीम अजमल खान
[D] अब्दुल कलाम आजाद

[B] मौलाना हसरत मोहानी


Q.2: 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में निम्नलिखित नेताओं में से किसने ‘ संपूर्ण स्वराज ‘ को कांग्रेस का लक्ष्य मानने का प्रस्ताव रखा ? [UPSC 2001 ]
[A] अब्दुल कलाम आजाद
[B] जवाहरलाल नेहरू
[C] मोहनदास करमचंद गांधी
[D] हजरत मोहानी


[D] हजरत मोहानी


Q.3: कांग्रेस ने कब पहली बार भारत की स्वतंत्रता का प्रस्ताव पारित किया ?
[A] 1929
[B] 1915
[C] 1942
[D] 1935


[A] 1929


Q.4: ‘ पूर्ण स्वराज ‘ का प्रस्ताव कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पारित किया गया, वर्ष –
[A] 1919 में
[B] 1929 में
[C] 1939 में
[D] 1942 में


[B] 1929 में


Q.5: निम्नलिखित में से किसी एक ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उसे अधिवेशन की अध्यक्षता की थी जिसमें ‘ पूर्ण स्वराज ‘ का प्रस्ताव पारित हुआ था ? [UPSC 2006]
[A] दादा भाई नौरोजी
[B] जवाहरलाल नेहरू
[C] लाला लाजपत राय
[D] सुरेंद्रनाथ बनर्जी


[B] जवाहरलाल नेहरू


Q.6: कांग्रेस के 1929 के लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस का लक्ष्य पूर्ण स्वराज किसके द्वारा घोषित किया गया ?
[A] महात्मा गांधी
[B] मोतीलाल नेहरू
[C] जवाहरलाल नेहरू
[D] सुभाष चंद्र बोस


[C] जवाहरलाल नेहरू


Q.7: 31 दिसंबर 1929 को अर्धरात्रि में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को किसने फहराया था ?
[A] मोतीलाल नेहरू ने
[B] डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने
[C] महात्मा गांधी ने
[D] जवाहरलाल नेहरू ने


[D] जवाहरलाल नेहरू ने


Q.8: स्वतंत्रता का नव-ग्रहीत तिरंगा पहली बार कब लहराया गया?
[A] 31 दिसंबर, 1928
[B] 31 दिसंबर, 1929
[C] 31 दिसंबर, 1930
[D] 31 दिसंबर, 1931


[B] 31 दिसंबर, 1929


Q.9: निम्नलिखित में से किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के करांची अधिवेशन (1931ई०) की अध्यक्षता की ? [UPPCS 2002, 2005]
[A] जवाहर लाल नेहरु
[B] जे. एम. सेनगुप्त
[C] एस. सी. बोस
[D] वल्लभ भाई पटेल


[D] वल्लभ भाई पटेल


Q.10: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वर्ष 1929 में लाहौर अधिवेशन जिसमें अंग्रेजों से पूर्ण स्वतंत्रता पाने का संकल्प अंगीकृत किया गया था, किसकी अध्यक्षता में हुआ था? [UPPSC 2006]
[A] बाल गंगाधर तिलक
[B] गोपाल कृष्ण गोखले
[C] जवाहर लाल नेहरु
[D] मोती लाल नेहरु


[C] जवाहर लाल नेहरु


👉🖱 NIPUN Bharat Mission

Purn Swaraj Prastav 1929, Purn Swaraj Prastav 1929, Purn Swaraj Prastav 1929, Purn Swaraj Prastav 1929, Purn Swaraj Prastav 1929, Purn Swaraj Prastav 1929, Purn Swaraj Prastav 1929

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page