Skip to content

Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye Important Questions

  • by

Hello Readers! 😊 आप यहाँ भारत के ‘ भारतीय संविधान के स्रोत एवं विशेषताएं महत्वपूर्ण प्रश्न (Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye Important Questions- PYQ’s) ‘ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करेंगे। यहाँ दिए गए प्रश्न UPPSC, UPSSSC एवं अन्य एग्जामिनिंग बॉडीज द्वारा आयोजित विगत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से लिए गए हैं।

भारतीय संविधान के स्रोत एवं विशेषताएं महत्वपूर्ण प्रश्न (Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye Important Questions- PYQ’s)

संविधान के अनेक उपबंध के प्रमुख स्रोत भारत शासन अधिनियम 1935 नेहरू कमेटी रिपोर्ट 1928 तथा दूसरे देशों के संविधान से भी कुछ प्रावधान ग्रहण किए गए।

देश प्रावधानटिप्पणी / परिणाम
भारत सरकार अधिनियम-1935# संघीय योजना
# आपातकालीन प्रावधान
# लोक सेवा आयोग
# राज्यपाल का कार्यालय
# न्यायतंत्र
# प्रशासनिक विवरण
ब्रिटेन का संविधान# एकल नागरिकता
# सरकार का संसदीय स्वरूप
# संसदीय विशेषाधिकार 
# कैबिनेट प्रणाली
# राष्ट्रपति की संवैधानिक स्थिति
# कानून का शासन / विधि का शासन
# विधि द्वारा निर्मित प्रक्रिया (PROCESS CREATED BY LAW)
PROCESS CREATED BY LAW – संसद की सर्वोच्चता
अमेरिका का संविधान# प्रस्तावना
# मौलिक अधिकार
# राष्ट्रपति का महाभियोग
# उपराष्ट्रपति का पद
# सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को हटाने का प्रावधान
# न्यायिक समीक्षा
# विधि की सम्मिलित / उचित / सम्यक प्रक्रिया (DUE PROCESS OF LAW)
DUE PROCESS OF LAW – न्यायपालिका की स्वतंत्रता
आयरलैंड का संविधानराज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
राज्यसभा के लिए सदस्यों का नामांकन
राष्ट्रपति के चुनाव की विधि
कनाडा का संविधान# सरकार का एक अर्ध-संघीय रूप (मजबूत केंद्र वाला संघ – FEDERAL STRUCTURE)
# केंद्र द्वारा राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति
# सर्वोच्च न्यायालय का सलाहकार क्षेत्राधिकार
# केंद्रीय तथा राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन और अवशिष्ट शक्तियों का केंद्र में निहित होना
रूस (USSR) का संविधान# मौलिक कर्तव्य (अनुच्छेद 51-ए . के तहत)
# प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का विचार
जापान का संविधान विधि द्वारा स्थापित प्रक्रियासंविधान सर्वोच्च होगा न कि संसद द्वारा बनायी गयी विधि। यदि संसद कोई ऐसा कानून बनाए जो संविधान के अनुरूप न हो तो वह रद्द हो जाएगा।
जर्मनी का संविधान# संघ द्वारा प्राप्त की जाने वाली आपातकालीन शक्तियां
# आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों का निलंबन।
दक्षिण अफ्रीका का संविधान# संविधान संशोधन की प्रक्रिया
# राज्यसभा सदस्यों का चुनाव
फ्रांस का संविधान# प्रस्तावना में गणतंत्र और स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श (Idea of LIBERTY, EQUALITY and FATERNITY)
ऑस्ट्रेलिया का संविधान# समवर्ती सूची
# देश के भीतर और राज्यों के बीच व्यापार और वाणिज्य की स्वतंत्रता

संविधान के स्रोत एवं विशेषताएं MCQs


Q.1: भारतीय संविधान में सम्मिलित नीति निर्देशक तत्त्वों की प्रेरणा हमें किस देश के संविधान से प्राप्त हुई है ?
[A] कनाडा
[B] अमेरिका
[C] आस्ट्रेलिया
[D] आयरलैंड

[D] आयरलैंड


Q.2: भारत के संविधान निर्माताओं ने न्यायिक पुनरावलोकन के विचार को ग्रहण किया है –
[A] ब्रिटेन से
[B] फ्रांस से
[C] स्विट्जरलैंड से
[D] अमेरिका से


[D] अमेरिका से


Q.3: भारतीय संविधान में आपातकाल सम्बन्धी उपबन्ध भारत शासन अधिनियम– 1935 और किस देश के संविधान से प्रेरित है।
[A] जर्मनी के वीमर संविधान
[B] ब्रिटेन
[C] पूर्व सोवियत संघ
[D] अमेरिका


[A] जर्मनी के वीमर संविधान


Q.4: अनुच्छेद 80(i) के तहत राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा में 12 सदस्यों का मनोयन किया जाता है। भारतीय संविधान में यह प्रावधान किस देश के संविधान से प्रेरित है ?
[A] सं. रा. अ.
[B] आयरलैंड
[C] द. अफ्रीका
[D] फ्रांस


[B] आयरलैंड


Q.5:भारत का सर्वोच्च न्यायालय भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करता है, सर्वोच्च न्यायालय का यह अधिकार विश्व के किस संविधान से प्रेरित है ?
[A] स्विट्जरलैंड के संविधान से
[B] कनाडा के संविधान से
[C] अमेरिका के संविधान से
[D] इंग्लैण्ड की संवैधानिक परम्परा से


[C] अमेरिका के संविधान से


Q.6:सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I                                     सूची-II
A. कानून का शासन             1. कनाडा
B. कानून का समान संरक्षण             2. फ्रांस
C. सर्वोच्च न्यायालय की परामर्श संबंधी शक्ति                         3. ब्रिटेन
D. समानता और बंधुत्व संबंधी आदर्श             4. अमेरिका
[A] A — 3, B — 4, C — 1, D — 2
[B] A — 4, B — 3, C — 1, D — 2
[C] A — 3, B — 4, C — 2, D —1
[D] A — 1, B — 2, C — 3, D — 4


[A] A — 3, B — 4, C — 1, D — 2


Q.7: संयुक्त राज्य अमेरिका के संवैधानिक आदर्शों पर आधारित भारतीय संविधान में कौन – कौन से प्रावधान शामिल है ?
[A] संघीय शासन व्यवस्था
[B] मूल अधिकार व उपराष्ट्रपति का पद
[C] स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सर्वोच्च न्यायालय और न्यायिक पुनर्विलोकन
[D] उपर्युक्त सभी

[D] उपर्युक्त सभी


Q.8: भारतीय संविधान कैसा है ?
[A] कठोर
[B] लचीला
[C] न ही कठोर, न ही लचीला
[D] अंशत: कठोर और अंशत: लचीला


[D] अंशत: कठोर और अंशत: लचीला


Q.9: भारतीय संविधान भावना में एकात्मक है, क्योंकि –
[A] केवल संसद को संवैधानिक संशोधन प्रक्रिया आरम्भ करने का अधिकार है
[B] कुछ स्थितियों में संसद को राज्य के लिए कानून बनाने का अधिकार है
[C] अखिल भारतीय सेवाओं के कारण
[D] उपर्युक्त सभी


[D] उपर्युक्त सभी


Q.10: निम्नलिखित में से यह किससे निर्धारित होता है कि भारत का संविधान परिसंघीय है ?
1. भारतीय संविधान का सर्वोच्च और लिखित होना।
2. स्वतंत्र न्यायापालिका
3. केंद्र एवं राज्य के बीच शक्तियों का वितरण
4. राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व होना
[A] 3 और 4
[B] 2, 3 और 4
[C] 1, 2 और 4
[D] 1, 2, 3 और 4


[D] 1, 2, 3 और 4


Q.11: भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में इनमें से किसको सर्वोच्चता प्राप्त है ?
[A] राष्ट्रपति
[B] संविधान
[C] संसद
[D] सर्वोच्च न्यायालय


[B] संविधान


Q.12: निम्नलिखित में से किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना को संविधान का अंग माना है ?
[A] केशवानंद भारती वाद –1973
[B] बोम्बई मामले –1994
[C] एलआईसी ऑफ इंडिया मामले – 1995
[D] उपरोक्त सभी


[D] उपरोक्त सभी


Q.13: निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
[A] इन री बेरूबारी–1960, मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना को संविधान का अंग नहीं माना।
[B] एस आर बोम्मई बनाम भारत संघ वाद में पंथ निरपेक्षता को संविधान का आधारभूत ढांचा घोषित किया गया।
[C] संविधान में उल्लेखित ‘समाजवाद’ शब्द गणराज्य की विशेषता को प्रदर्शित करता है।
[D] गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य मामले में न्यायमूर्ति हिदायतुल्ला ने कहा उद्देशिका संविधान की मूल आत्मा है।


[A] इन री बेरूबारी–1960, मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना को संविधान का अंग नहीं माना।


Q.14: भारत के संविधान के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. भारत के संविधान में फेडरेशन शब्द का प्रयोग किया गया है।
2. अनुच्छेद–1 के तहत भारत को राज्यों का संघ कहा गया है।
3. भारत के संविधान में दोहरी नागरिकता का प्रावधान है।
4. भारतीय संविधान ‘विधि के शासन’ की व्यवस्था करता है।
[A] 2 और 4
[B] 1 और 4
[C] 2 और 3
[D] 1, 2 और 3


[A] 2 और 4


Q.15: 26, जनवरी 1950 को जब भारत का संविधान लागू हुआ तो भारत एक–
[A] धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया।
[B] प्रभुसत्ता संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया।
[C] प्रभुसत्ता संपन्न धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया।
[D] प्रभुसत्ता संपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया।


[B] प्रभुसत्ता संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया।


Q.16: निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है।
1. विधि के समक्ष समानता – केवल नागरिकों के लिए सुनिश्चित की जाती है।
2. किसी राज्य के नाम में परिवर्तन – राज्य विधान मंडल की शक्तियां
3. किसी नए राज्य की स्थापना करना – संसद की शक्तियां
4. लोक नियोजन में अवसर – भारत के नागरिकों और गैर–नागरिकों की समानता के लिए सुनिश्चित है।
[A] 2 और 4
[B] 1 और 2
[C] 1, 2 और 4
[D] 1, 2 और 3


[C] 1, 2 और 4


Q.17: संघात्मक संविधान के आवश्यक तत्व कौन–कौन से हैं ? कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।
1. शक्तियों का विभाजन
2. संविधान की सर्वोच्चता
3. लिखित संविधान
4. न्यायपालिका की स्वतंत्रता।
[A] 2 और 4
[B] 2 और 3
[C] 1, 2 और 3
[D] 1, 2, 3 और 4


[D] 1, 2, 3 और 4


Q.18: भारतीय संघ प्रणाली के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा दिए गए कूटों में से सही कूट की पहचान कीजिए–
1. भारत में इकहरी नागरिकता का प्रयोजन किया गया है।
2. राज्य अपनी इच्छा और जनमत के आधार पर संघ से अलग हो सकते हैं।
3. भारत में कर लगाने की शक्ति केवल संघ सरकार के पास है, राज्यों के पास नहीं है।
4. भारत में संघ और राज्य के रूप में दो राजव्यवस्था का उल्लेख है।
[A] 2 और 4
[B] 1 और 4
[C] 1, 2 और 4
[D] 1, 2, 3 और 4


[B] 1 और 4


Q.19: निम्नलिखित में से साधारण बहुमत से संशोधित होने वाले उपबंध हैं–
1. किसी राज्य के नाम और सीमा में परिवर्तन
2. राज्य में विधान परिषदों का उत्सादन या सृजन
3. कुछ संघ राज्य क्षेत्रों के लिए विधान मंडलों का सृजन
4. उच्चतम या उच्च न्यायालय की भाषा
5. पांचवी और छठी अनुसूची
[A] केवल 1, 2 और 4
[B] केवल 1, 2 और 5
[C] केवल 1, 2, 3 और 4
[D] 1, 2, 3, 4 और 5


[D] 1, 2, 3, 4 और 5



Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye

👉🖱 NIPUN Bharat Mission

Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye,

Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye, Samvidhan ke Srot aur Visheshtaye,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page