Skip to content

Savinay Avagya Andolan Important Questions PYQ’s

सविनय अवज्ञा आंदोलन ( Savinay Avagya Andolan )

  • वर्ष 1929, कॉन्ग्रेस के लाहौर अधिवेशन में घोषित ‘ नागरिक अवज्ञा आंदोलन ‘ के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी, फरवरी 1930 साबरमती आश्रम में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में महात्मा गाँधी को दी गई। आंदोलन शुरू करने से पहले गांधी जी ने वायसाराय इर्विन के समक्ष 11 मांगे रखी थी, उसमें नमक कर एवं नमक पर सरकारी एकाधिकार की समाप्ति की मांग की गई थी, न कि गरीबों को मुफ्त नमक उपलब्ध कराने की
  • नागरिक अवज्ञा आंदोलन शुरू करने के लिए महात्मा गाँधी ने 78/79 चुनें हुए सत्याग्रहियों के साथ दांडी मार्च किया। सबसे अधिक सत्याग्रही गुजरात (31 सत्याग्रही) से थे और उत्तर प्रदेश के 8 सत्याग्रही शामिल थे।
  • 12 मार्च 1930 का महात्मा गाँधी साबरमती आश्रम ( अहमदाबाद ) से चुने हुए 79 सत्याग्रहियों के साथ ‘ दांडी मार्च ‘ की शुरूआत की और 24 दिनों में 390 किमी की यात्रा के बाद 5 अप्रैल 1930 को दांडी पहुँचे। वहाँ पहुँचकर महात्मा गाँधी ने देशी – विदेशी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ” शक्ति के विरुद्ध अधिकार की इस लड़ाई में, मैं विश्व की सहानुभूति चाहता हूँ “। महात्मा गाँधी ने 6 अप्रैल 1930 की सुबह सांकेतिक रूप से ‘ नमक कानून ‘ तोड़ा और इस तरह अनौपचारिक रूप से सविनय अवज्ञा आंदोलन (Savinay Avagya Andolan) की शुरुआत की।
  • सुभाष चंद्र बोस ने गाँधी जी के दांडी मार्च की तुलना नेपोलियन के एल्बा से पेरिस तक के मार्च से की।
  • ब्रेल्सफॉर्ड नामक एक अंग्रेजी पत्रकार कहा कि ” क्या सम्राट को एक केतली में पानी उबालने से हराया जा सकता है “ । जिसके प्रत्युत्तर में स्टेट्समैन समाचार पत्र ने कहा कि ” गाँधी महोदय समुद्र के जल को तब तक उबाल सकते हैं, जब तक की डोमिनियन स्टेटस नहीं मिल जाता “।
  • सी० राजगोपालाचारी ने तमिलनाडु में तंजौर के तट पर तिरुचेनगोड आश्रम से त्रिचरापल्ली के वेदारण्यम तक ‘ नमक यात्रा ‘ की।
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान धरसना नमक गोदाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धावे से पूर्व महात्मा गाँधी को 5 मई 1930 को गिरफ्तार कर दिया गया उनके स्थान पर अब्बास तैयब जी आंदोलन के नेता चुने गए , उनकी भी गिरफ्तारी के बाद 21 मई 1930 को श्रीमती सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में धरसना नमक गोदान पर धावा बोला गया। इस घटना का विवरण अमेरिकी पत्रकार वेब मिलर ने प्रस्तुत किया।
  • उत्तर पश्चिमी सीमा प्रांत के पठानों ने खान अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया।
  • इस आंदोलन के दौरान पेशावर में गढ़वाल रेजीमेंट के सिपाहियों ने, चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में निहत्थी भीड़ पर गोलियां चलाने से इनकार कर दिया।
  • मणिपुर में नगा जनजाति की महिला गैडिनल्यू के नेतृत्व में जनजातियों ने सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया यहां इसे जियातरंग आंदोलन कहा गया।

सविनय अवज्ञा आंदोलन की असफलता के बाद गाँधी जी ने रचनात्मक कार्य को महत्व दिया अक्टूबर 1934 में गाँधी जी ने अपना पूरा समय हरिजन उत्थान में लगाने के लिए सक्रिय राजनीति से स्वयं को हटाने का निश्चय किया। सितंबर 1932 में गाँधी जी ने हरिजन कल्याण हेतु ‘ अखिल भारतीय छुआछूत विरोधी लीग ‘ की स्थापना की तथा ‘ हरिजन ‘ नामक साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन किया।

Savinay Avagya Andolan

‘ सविनय अवज्ञा आंदोलन ‘ के महत्वपूर्ण प्रश्न ( Civil Disobedient Movement Important Questions – PYQ’s)


Q.1: किस कॉन्ग्रेस सत्र में कार्यकारी कमेटी को सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने का अधिकार दिया गया था? [UPSC 2005]
[A] मुंबई सत्र
[B] लाहौर सत्र
[C] लखनऊ सत्र
[D] त्रिपुरा सत्र

[B] लाहौर सत्र


Q.2: दांडी यात्रा के साथ निम्नलिखित में से क्या प्रारंभ हुआ?
[A] होम रूल आंदोलन
[B] असहयोग आंदोलन
[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन
[D] भारत छोड़ो आंदोलन


[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन


Q.3: सविनय अवज्ञा आंदोलन के रूप में गाँधी जी ने दांडी मार्च प्रारंभ किया था?
[A] 31 दिसंबर 1929 को
[B] 26 जनवरी 1930 को
[C] 12 मार्च 1930 को
[D] 6 अप्रैल 1930 को


[C] 12 मार्च 1930 को


Q.4: गाँधी जी ने दांडी यात्रा प्रारंभ की थी-
[A] चंपारण से
[B] साबरमती से
[C] बारदोली से
[D] दांडी से


[D] दांडी से


Q.5: निम्नलिखित प्रांतों में से किस प्रांत की सत्याग्रहियों की संख्या महात्मा गाँधी के दांडी कूच में सर्वाधिक थी ?
[A] बिहार
[B] गुजरात
[C] महाराष्ट्र
[D] बंगाल


[B] गुजरात


Q.6: निम्नलिखित में से कौन दांडी मार्च में महात्मा गाँधी के साथ था ?[UPPCS (M) 2015]
[A] एच. एन. ब्रेल्सफोर्ड
[B] बेब मिलर
[C] जी. स्लोकोम्ब
[D] जेम्स पिटर्संन


[B] बेब मिलर


Q.7: इनमे से किसने अप्रैल 1930 में नमक क़ानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था ? [UPSC – 2015]
[A] वी. ओ. चिदंबरम पिल्लै
[B] सी. रामगोपालचारी
[C] के. कामराज
[D] एनी बेसेंट


[B] सी. रामगोपालचारी


Q.8: निम्नलिखित में किन आंदोलनों ने महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकाला ? नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिए :
1. स्वदेशी आन्दोलन
2. होम रूल आन्दोलन
3. असहयोग आंदोंलन
4. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
[UPPCS (Pre)2012]
[A] केवल 1 एवं 3
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 3 और 4
[D] 1,2,3 एवं 4


[C] केवल 3 और 4


Q.9: गाँधी जी ने दाण्डी समुद्र तट पर नमक कानून का उल्लंघन किया था [JPSC 2008]
[A] 6 मार्च, 1930 को
[B] 12 मार्च, 1930 को
[C] 6 अप्रैल, 1930 को
[D] 12 अप्रैल, 1930 को


[C] 6 अप्रैल, 1930 को


Q.10: भारतीय स्वाधीनता संघर्ष के दौरान रेड शर्ट्स के नाम से भी पहचाने जाने वाले खुदाई खिदमतगारों ने आह्वान किया –
[A] उत्तर पश्चिम के पख्तून जनजातिय क्षेत्रों को अफगानिस्तान के साथ मिलकर एक करने का
[B] उपनिवेशीय शासको को आतंकित करने और अंत में उन्हें हटा देने के लिए आतंकवादी युक्तियां और तरीकों को अपनाने का
[C] राजनैतिक और सामाजिक सुधार के लिए साम्यवादी, क्रांतिवादी विचारधारा अपनाने का
[D] पठान क्षेत्रीय राष्ट्रवादी एकता का और उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष का

[D] पठान क्षेत्रीय राष्ट्रवादी एकता का और उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष का


Q.11: लाल कुर्ती दल संगठित किया गया था-
[A] स्वतंत्र पख्तूनिस्तान बनाने के लिए
[B] पाकिस्तान का सृजन निश्चित करने के लिए
[C] अंग्रेजों को निकालने के लिए
[D] स्वतंत्रता के पश्चात भारत को एक साम्यवादी देश बनाने के लिए


[C] अंग्रेजों को निकालने के लिए


Q.12: 1929 में खुदाई खिदमतगार को किसने संगठित किया?
[A] खान अब्दुल गफ्फार खान
[B] अली बंधु
[C] अंसारी बंधु
[D] मौलाना अबुल कलाम आजाद

[A] खान अब्दुल गफ्फार खान


Q.13: महात्मा गाँधी के ‘ दांडी मार्च ‘ के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?
[A] यह साबरमती आश्रम से दांडी ग्राम तक का मार्च था।
[B] नमक कर का विरोध करना इसका विशेष प्रयोजन था।
[C] समुद्र के किनारे पहुंचकर गाँधी जी ने नमक बनाया था।
[D] यह पूरी तरह से पैदल मार्च था।


[C] समुद्र के किनारे पहुंचकर गाँधी जी ने नमक बनाया था।


Q.14: कथन (A): महात्मा गांधी द्वारा नमक आंदोलन वर्ष 1930 में चलाया गया था ।
कारण (R): महात्मा गांधी का उद्देश्य था कि गरीबों को नमक मुफ्त उपलब्ध हो।
उपरोक्त वाक्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
कूट:
[A] (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
[B] (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] (A) सही है, परंतु (R) गलत है
[D] (A) गलत है, परंतु (R) सही है

[B] लाहौर सत्र


Q.15: सविनय आंदोलन शुरू हुआ-
[A] होम रूल की घोषणा के बाद
[B] बंगाल विभाजन के बाद
[C] दांडी मार्च के बाद
[D] कांग्रेस द्वारा स्वराज की घोषणा के बाद


[C] दांडी मार्च के बाद


Q.16: गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था-
[A] खिलाफत आंदोलन में
[B] असहयोग आंदोलन में
[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन में
[D] भारत छोड़ो आंदोलन में

[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन में


Q.17: सविनय अवज्ञा आंदोलन की असफलता के बाद गाँधी जी ने महत्व दिया
[A] रचनात्मक कार्यक्रम को
[B] हिंसा के सीमित उपयोग को
[C] अंग्रेजों से समझौते पर
[D] उपर्युक्त में कोई भी नहीं


[A] रचनात्मक कार्यक्रम को


Q.18: सबसे पहले कौन-सी घटना घटी?
[A] दांडी मार्च
[B] भारत छोड़ो आंदोलन
[C] साइमन कमीशन का आगमन
[D] गाँधी-इर्विन समझौता

[C] साइमन कमीशन का आगमन


Q.19: दांडी यात्रा के साथ निम्नलिखित में से क्या प्रारंभ हुआ?
[A] होम रूल आंदोलन
[B] असहयोग आंदोलन
[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन
[D] भारत छोड़ो आंदोलन


[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन


Q.20: दांडी मार्च शुरू किया गया था –
[A] नमक कानून के समर्थन में
[B] नमक कानून तोड़ने हेतु
[C] रौलेट एक्ट के समर्थन हुआ
[D] रौलेट एक्ट के विरोध में

[B] नमक कानून तोड़ने हेतु


Q.21: गाँधी जी ने जिस विदेशी पत्रकार को दांडी मार्च के समय अपने साबरमती आश्रम में ठहराया हुआ था –
[A] रिचर्ड ग्रेक
[B] वेब मिलर
[C] किरबाई पेज
[D] लुई फिशर


[B] वेब मिलर


Q.22: ऐतिहासिक ‘ दांडी मार्च ‘ का संबंध है –
[A] निर्वाचन के बहिष्कार से
[B] नमक कानून को तोड़ने से
[C] हिंदू-मुसलमान एकता से
[D] छुआछूत को दूर करने से


[B] नमक कानून को तोड़ने से


Q.23: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन महात्मा गाँधी की दांडी यात्रा के विषय में असत्य है?
[A] यह पूर्णत: एक पैदल यात्रा थी।
[B] साबरमती आश्रम से आरंभ होकर इसका समापन दांडी में हुआ था।
[C] साबरमती आश्रम से शुरू समूची यात्रा 24 दिनों में पूरी हुई थी।
[D] इसकी शुरुआत 15 मार्च 1930 को की गई थी।


[D] इसकी शुरुआत 15 मार्च 1930 को की गई थी।


Q.24: सन् 1930 में अंग्रेज सरकार के विरुद्ध प्रसिद्ध ‘ पेशावर कांड ‘ का नायक कौन था?
[A] जनरल बी सी जोशी
[B] मेजर धन सिंह थापा
[C] वीर चंद्रसिंह गढ़वाली
[D] प्रेम सिंह नेगी


[C] वीर चंद्रसिंह गढ़वाली


Q.25: महात्मा गांधी धरसना नमक गोदाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धावे के समय कहाँ थे ?
[A] यरवदा जेल में
[B] साबरमती जेल में
[C] आगा खां पैलेस पूना में
[D] अहमदनगर फोर्ट जेल में


[A] यरवदा जेल में


Q.26: इनमें से किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था ?
[A] वी ओ चिंदबरम पिल्लै
[B] सी राज गोपालाचारी
[C] के कामराज
[D] एनी बेसेंट


[B] सी राज गोपालाचारी


Q.27: दांडी यात्रा के साथ निम्नलिखित में से क्या प्रारंभ हुआ?
[A] होम रूल आंदोलन
[B] असहयोग आंदोलन
[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन
[D] भारत छोड़ो आंदोलन


[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन


Q.27: आचार्य विनोबा भावे किस आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रथम बार गिरफ्तार हुए –
[A] बारदोली सत्याग्रह
[B] चंपारण सत्याग्रह
[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन
[D] असहयोग आंदोलन


[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन


Q.28: नमक सत्याग्रह में गाँधी जी के गिरफ्तार हो जाने के बाद आंदोलन के नेता के रूप में उनका स्थान किसने लिया ?
[A] अब्बास तैयबजी
[B] अब्दुल कलाम आजाद
[C] वल्लभभाई पटेल
[D] जवाहरलाल नेहरू


[A] अब्बास तैयबजी


Q.29: ” शक्ति के विरुद्ध अधिकार की इस लड़ाई में मैं विश्व की सहानुभूति चाहता हूँ ” यह कथन किससे संबंद्ध है ?
[A] असहयोग आंदोलन से
[B] गाँधी जी की दांडी यात्रा से
[C] वैयक्तिक सत्याग्रह से
[D] भारत छोड़ो आंदोलन


[B] गाँधी जी की दांडी यात्रा से


Q.30: भारतीय इतिहास में 6 अप्रैल 1930 की तिथि जानी जाती है
[A] महात्मा गाँधी द्वारा दांडी मार्च हेतु
[B] प्रथम गोलमेज सम्मेलन हेतु
[C] गाँधी-इरविन समझौता हेतु
[D] जलियांवाला बाग हत्याकांड हेतु


[A] महात्मा गाँधी द्वारा दांडी मार्च हेतु


Q.31: निम्नलिखित में से कौन दांडी मार्च में महात्मा गाँधी के साथ था ?
[A] एच एन ब्रेल्स फोर्ड
[B] वेब मिलर
[C] जी स्लोकोम्ब
[D] जेम्स पेटर्सन


[B] वेब मिलर


Q.32: महात्मा गांधी ने 1930 में ‘ सविनय अवज्ञा आंदोलन ‘ का आरंभ किया था-
[A] सेवाग्राम से
[B] दांडी से
[C] साबरमती से
[D] वर्धा से


[B] दांडी से


Q.33: जियातरंग आंदोलन कहां प्रारंभ हुआ?
[A] नागालैंड में
[B] त्रिपुरा में
[C] मणिपुर में
[D] मिजोरम में


[C] मणिपुर में


Q.34: बेगूसराय के चौकीदारी टैक्स के विरुद्ध आंदोलन, एक हिस्सा था-
[A] खिलाफत आंदोलन का
[B] असहयोग आंदोलन
[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन
[D] भारत छोड़ो आंदोलन


[C] सविनय अवज्ञा आंदोलन


Q.35: निम्नलिखित में से किस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक मानी जाती है ?
[A] असहयोग आंदोलन
[B] नमक सत्याग्रह
[C] बारदोली कूच
[D] भारत छोड़ो आंदोलन


[B] नमक सत्याग्रह


Q.36: निम्नलिखित में से किसने गाँधी जी के साथ नमक आंदोलन में भाग लिया?
[A] सरोजिनी नायडू
[B] राजकुमारी अमृत कौर
[C] कमला देवी चट्टोपाध्याय
[D] उपर्युक्त सभी


[D] उपर्युक्त सभी


Q.37: प्रभावती देवी किस क्षेत्र की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी ?
[A] चंपारण
[B] पटना
[C] भागलपुर
[D] शाहाबाद


[B] पटना


Q.38: ‘ लाल कुर्ती आंदोलन ‘ के नेता थे –
[A] मौलाना आजाद
[B] खान अब्दुल गफ्फार खान
[C] मोहम्मद अली जिन्ना
[D] इकबाल


[B] खान अब्दुल गफ्फार खान



👉🖱 NIPUN Bharat Mission

Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan, Savinay Avagya Andolan

Spread the love

3 thoughts on “Savinay Avagya Andolan Important Questions PYQ’s”

  1. Good day! I know this is kinda off topic but I was wondering which blog platform are you using for this site? I’m getting tired of WordPress because I’ve had problems with hackers and I’m looking at alternatives for another platform. I would be fantastic if you could point me in the direction of a good platform.

  2. I think this is among the most vital info for me. And i’m glad reading your article. But wanna remark on some general things, The site style is perfect, the articles is really great : D. Good job, cheers

  3. Hi my friend! I wish to say that this post is awesome, nice written and include almost all vital infos. I like to see more posts like this.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<p>You cannot copy content of this page</p>